भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मदद करना बहुत दुश्वार था / ओमप्रकाश यती

Kavita Kosh से
Omprakash yati (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:18, 27 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{kkGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = ओमप्रकाश यती |संग्रह= }} {{KKcatGhazal}} <poem> म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KkGlobal

साँचा:KKcatGhazal



मदद करना बहुत दुश्वार था
ज़रूरतमंद भी खुद्दार था

जहाँ बिकने को थे बेताब सब
हमारे हर तरफ बाज़ार था

रियाया दे रही थी थैलियाँ
सियासत का अजब दरबार था

ज़रूरत पर पडोसी आ गए
ये उसका प्रेम था, व्यवहार था

मैं खुश था मुफ़लिसी में इसलिए
कि मेरे पक्ष में परिवार था