भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन भर आया / चंद्र रेखा ढडवाल

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:22, 17 जुलाई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बनाए आँख सुरमेदानी
मेंहदी रचाए हाथों में
पैरों में / वह भी
छिदवाए कान नाक
पहने झुमके-नथनी
गर्मी से चिपचिपाती देह पर
ढोए मन भर
बनारसी बंगलूरी साड़ी
सँवरते-बनते
पोर-पोर पिराए दर्द से
उसका भी
हँस -हँस कर रीझों से
अपने नाम लिखा जो
उसके लिए सोचा भी
तो मन भर आया