भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मन शैतान हो गया है / हिमानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हिमानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
मन करता है नास्तिक हो जाऊं
 
मन करता है नास्तिक हो जाऊं
 
मन करता है किसी को नाराज कर दूं
 
मन करता है किसी को नाराज कर दूं

19:35, 23 मई 2020 के समय का अवतरण

मन करता है नास्तिक हो जाऊं
मन करता है किसी को नाराज कर दूं
और कभी न मनाऊं
किसी को दूं बेइंतहा मोहब्बत
और फिर मैं भी बेवफाई कर पाऊं
मन करता है अहसासों का
अंश-अंश निकालकर
किसी कूड़ेदान में फेंक आऊं
मन करता है किसी पहाड़ी जगह नहीं
पकिस्तान में जाकर छुट्टियां बिताऊं
मन करता है तोड़ दूं
सारे परहेज और रजकर खाऊं
मांगू नहीं, छीन लूं
अपना हर हक-अधिकार
मोड़ दूं, तोड़ दूं, मरोड़ दूं
उन सारे गृह नक्षत्रों को जो मेरे
खिलाफ हो गए हैं
काट दूं सारी किस्मत की रेखाएं
और खुद
सपनों की एक तस्वीर हथेली पर सजाऊं
अब मन करता है खुद पर करुं एक अहसान
भूल जाऊं सबको
और याद रखूं बस अपना नाम
ये मन अब शायद चंचल नहीं रहा
शैतान हो गया है।