भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मा निषाद / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 19 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''मा निषाद....''' और उस रात, और उस...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मा निषाद....


और उस रात,
और उस रात के बाद,
फिर उसके भी बाद,
जाने कितनी रातें
जाने कितनी नींदें
जाने कितने स्वप्न
चीखों से तोड़े हमने।

एक उलटा लटका चमगादड़
छत के कुंडे में
हर बार दीखता
हर जाग में
हर स्वप्न में
हर रात में
और
मैंने
नोंच दिए क्रौंच सभी
सपनों के।
आँख खुली,
पंख
सब ओर छितरे थे।