भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुर्गा फार्म से (4) / सत्यनारायण सोनी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 26 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी |संग्रह=कवि होने...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
मुर्गा फार्म में
पल रहे चूजों ने
चूजों से
मुर्गा बनने के
चालीस दिनों में
न जाने कितने सपने
संजोए होंगे
अपनी जीवन-यात्रा के।
कितनी स्नेहिल आँखों में
लहलहाई होंगी
फसलें
अनगिनत।

और अब
आधे से अधिक मुर्गे
चल दिए हैं
अय्याशों के
पेट भरने के निमित्त।
शेष खोज रहे
सूनी आँखों
अपने अंतरंग दोस्तों को।

विछोह का दु:ख
कोई उनसे जाने!

2004