भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुहाने पर नदी और समुद्र-2 / अष्‍टभुजा शुक्‍ल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 28 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अष्‍टभुजा शुक्‍ल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी
अपने पूरे पानी से
लिख रही थी — समुद्र

समुद्र
अपने पूरे पानी से
लिख रहा था — नदी

पर ऐसा क्यों था
कि दोनों का
कहीं नामोनिशान नहीं था