भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेरा गाँव / विजय कुमार पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय कुमार पंत }} {{KKCatKavita}} <poem> तितलियों के लाखों रं…)
 
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
तितलियों के  
 
तितलियों के  
 
लाखों रंग  
 
लाखों रंग  
बूढे बरगद की  
+
बूढ़े बरगद की  
 
ठंडी छांव ,
 
ठंडी छांव ,
 
लहलहाते खेत  
 
लहलहाते खेत  

09:23, 30 जून 2010 के समय का अवतरण

 
तितलियों के
लाखों रंग
बूढ़े बरगद की
ठंडी छांव ,
लहलहाते खेत
जिंदा है..
मेरा गाँव ,

गुनगुनाते भँवरे
खिलखिलाती किरण
मन्त्र-मुग्ध बयार
कर जाती तन -मन

चिलचिलाती धूप
जलते पांव
घने बरगद के नीचे
आराम करता गाँव .

सुरमई शाम ,
बजती घंटियाँ गायों की ,
उड़ती पग धूल
छिपती राहों की

जलते चूल्हे
ऊंघते बच्चे
तनी चद्दरों मैं
सिमटे पाँव
कितने चैन से सोता..
कितने प्रेम से जीता है
आज भी मेरा
सुंदर गाँव .....