भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मेरी प्यास / राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर' |संग्रह= }} <poem> </poem>)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
<poem>
 
<poem>
 +
नदिया- नदिया, सागर- सागर
 +
पनघट- पनघट, गागर- गागर
 +
मेरी प्यास भटकती दर- दर
  
 +
भटकन की कैसी मजबूरी
 +
भीतर है अपनी कस्तूरी
 +
संगम- संगम, तीरथ- तीरथ
 +
मन्दिर- मन्दिर, देव- देव घर
 +
मेरी आस भटकती दर- दर
 +
 +
खोज रहा मन गंध सुहानी
 +
युगों- युगों की यही कहानी
 +
उपवन- उपवन, चन्दन- चन्दन
 +
सावन- सावन ,जलधर- जलधर
 +
मेरी सांस भटकती दर- दर
 +
 +
यह कैसा अनजाना भ्रम है
 +
धरा- गगन जैसा संगम है
 +
संत- संत पर, पंथ- पंथ पर
 +
मरघट- मरघट, सुधा कुंड पर
 +
मेरी लाश भटकती दर- दर
 
</poem>
 
</poem>

18:49, 15 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

नदिया- नदिया, सागर- सागर
पनघट- पनघट, गागर- गागर
मेरी प्यास भटकती दर- दर

भटकन की कैसी मजबूरी
भीतर है अपनी कस्तूरी
संगम- संगम, तीरथ- तीरथ
मन्दिर- मन्दिर, देव- देव घर
मेरी आस भटकती दर- दर

खोज रहा मन गंध सुहानी
युगों- युगों की यही कहानी
उपवन- उपवन, चन्दन- चन्दन
सावन- सावन ,जलधर- जलधर
मेरी सांस भटकती दर- दर

यह कैसा अनजाना भ्रम है
धरा- गगन जैसा संगम है
संत- संत पर, पंथ- पंथ पर
मरघट- मरघट, सुधा कुंड पर
मेरी लाश भटकती दर- दर