भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यथार्थ / राम शरण शर्मा 'मुंशी'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 18 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम शरण शर्मा 'मुंशी' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राह चलते
देखता हूँ — आह
कितने लोग छलते,
बोलते — ज्यों ले रहे हों थाह !
और गहरी मार पर
और भारी वाह !
       जी रहे हैं लोग
            जैसे स्वप्न जलते !