भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यहाँ नीलिमा हँसती निर्मल / सुमित्रानंदन पंत

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:51, 19 मई 2010 का अवतरण ("यहाँ नीलिमा हँसती निर्मल / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यहाँ नीलिमा हँसती निर्मल,
कँपता हरित तृणों का अंचल,
गाता फेन ग्रथित जल कल कल!
अरे त्याग तप संयम में रत!
किस मिथ्या ममता हित ये व्रत?
यह विराग क्यों भग्न मनोरथ?
बंकिम दृग, रक्तिम मदिराधर,
यह सुरांगना सुरा मनोहर
तुझे बुलाती, इसे अंक भर!
कौन जानता, क्या होगा फिर,
सुरा फेन सा जीवन अस्थिर,
पी रे मदिरा का यौवन चिर!’