भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यहीं तो था कहीं खोया नहीं था / कुमार नयन

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:30, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
यहीं तो था कहीं खोया नहीं था
मैं सपने में तो था सोया नहीं था।

चलो अच्छा हुआ तुम मिल गये फिर
बड़ी मुद्दत से मैं रोया नहीं था।

मुक़द्दस फूल थे तुम कैसे छूता
कि मैंने हाथ ही धोया नहीं था।

ये होगी इतना भारी क्या पता था
किसी की सांस यूँ ढोया नहीं था।

मिरी आंखों के आंसू हंस रहे हैं
तिरे ख्वाबों को तो बोया नहीं था।

मशीनों की तरह क्या लोग थे वो
कि कुछ एहसास ही गोया नहीं था।