भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
यही कहा था मेरे हाथ में है आईना / फ़राज़
Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:45, 19 नवम्बर 2009 का अवतरण
यही कहा था मेरे हाथ में है आईना<ref>दर्पण</ref>
तो मुझपे टूट पड़ा सारा शहर नाबीना<ref>अन्धा
</ref>
मेरे चिराग़ तो सूरज के हम-नसब<ref>बराबर वाला टक्कर
का </ref> निकले
ग़लत था अब के तेरी आँधियों का तख़्मीना<ref>अनुमान
</ref>
ये ज़ख्म खाईयो सर पर ब-पासे-दस्ते-सुबूब<ref> हाथ के जाम को बचाते हुए </ref>
वो संगे-मोहतसिब<ref>धर्माधिकारी का पत्थर </ref> आया, बचाईयो मीना
हमें भी हिज़्र का दुख है ना कुर्ब की ख़्वाहिश
सुनो कि भूल चुके हम भी अहदे- पारीना<ref>प्राचीन समय, पुराना वादा </ref>
उस एक शख़्स की सज-धज ग़ज़ब की थी ऐ `फ़राज'
मैं देखता था उसे, देखता था आईना