भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह तो शीशमहल है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= नाव सिन्धु में छोड़ी / ग…)
 
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
  
 
यह तो शीशमहल है
 
यह तो शीशमहल है
राग बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है 
+
रंग-बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है 
  
 
शीशे के हैं सारे प्राणी 
 
शीशे के हैं सारे प्राणी 
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
  
 
यह तो शीशमहल है
 
यह तो शीशमहल है
राग बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है 
+
रंग-बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है 
 
<poem>
 
<poem>

02:20, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


यह तो शीशमहल है
रंग-बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है 

शीशे के हैं सारे प्राणी 
भवन, बगीचे, राजा-रानी
सब पर है सोने का पानी 
करता जो झलमल है
 
शीशा है आँखों को ठगता 
मन को सौ रंगों से रँगता
छोटा, बड़ा, जहाँ जो लगता 
शीशे का ही छल है 
 
फिरता जग छवि से भरमाया
इस माया को समझ न पाया
इस झिलमिल शीशे की छाया
स्थिर भी, चिर-चंचल है

यह तो शीशमहल है
रंग-बिरंगे शीशों की ही इसमें चहल-पहल है