भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह वही दुनिया थी ! / विनय सौरभ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= विनय सौरभ |संग्रह= }} {{KKCatK avita}} <poem> खूँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:58, 4 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
{{KKCatK avita}}
खूँटी पर टँगा कुर्ता
फकीर को दे दिया गया !
तो तय था-
पिता चले गए थे
माटी हो चुके थे
लेकिन दुनिया वैसी की वैसी रही !
विस्मय से भर गए हम !
जो रोज शाम चाय पर हमारी बैठक में आते थे, हमारे घर में कहकहों का संसार रचने वाले पिता के मित्र न जाने कहाँ बिला गए !
पिता के कुछ सरकारी पैसे थे, उनकी निकासी के वास्ते उनके दफ्तर में जाना पड़ा हमें और बार-बार जाना पड़ा !
आखिरकार रो दिए हम !
वहाँ हवा भी रुपए माँगती थी काम के एवज में !
यह असली दुनिया थी
भयावह विवरणों से भरी !
भयाक्रांत कर देने वाले अनुभवों वाली यह वही दुनिया थी, जिसके बारे में पिता अक्सर कहते थे :
असली दुनिया में पैर रखोगे तब जानोगे !