भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यूं मुस्करा तुम मिले इतने दिनों के बाद / पुरुषोत्तम अब्बी "आज़र"

Kavita Kosh से
Purshottam abbi "azer" (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:43, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुरुषोत्तम अब्बी "आज़र" }} {{KKCatGhazal}} <poem> यूं मुस्करा त…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यूं मुस्करा तुम मिले इतने दिनों के बाद
आएं हैं दिन बहार के इतने दिनों के बाद
                                                                                                    
शौहरत कि चाह लोगों को उर्यां थी कर गई
लेकिन वो राज़ अब खुले इतने दिनों के बाद

सहरा में क्या जमाल है चंदन के पेड़ पर
शाखों पे फ़ूल हैं खिले इतने दिनों के बाद

चंचल हवाएं शोख-सी पानी पे तिर गईं
थे दो किनारे यूं मिले इतने दिनों के बाद

"आज़र" तमाम रात मैं सोया हूं चैन से
सपने सुहाने आए थे इतने दिनों के बाद