भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये शबे-अख़्तरो-क़मर चुप है / ‘अना’ क़ासमी

Kavita Kosh से
वीरेन्द्र खरे अकेला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:20, 2 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='अना' क़ासमी |संग्रह=मीठी सी चुभन/ '...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये शबे-अख़्तरो-क़मर<ref>चाँद तारों भरी रात</ref> चुप है
एक हंगामा है मगर चुप है

चल दिये क़ाफ़िले कयामत के
और दिल है कि बेख़बर चुप है

उनके गेसू <ref>बाल</ref>और इस क़दर बरहम<ref>बिखरे हुए</ref>
इक तमाशा और इस क़दर चुप है

पहले कितनी पुकारें आती थीं
चल पड़ा हूं तो रहगुज़र<ref>रास्ता</ref> चुप है

बस ज़बां हां कहे ये ठीक नहीं
क्या हुआ क्यों तिरी नज़र चुप है

बर्क़<ref>बिजली</ref>ख़ामोश, ज़मज़मे ख़ामोश
शायरी का हरिक हुनर चुप है

राज़ कुछ तो है इस ख़मोशी का
बात कुछ तो है तू अगर चुप है

शब्दार्थ
<references/>