भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये सबाहत की जौ महवकां-महचकां / फ़िराक़ गोरखपुरी

Kavita Kosh से
Amitabh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:46, 21 सितम्बर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये सबाहत<ref>गोरी रंगत</ref> की ज़ौ<ref>चमक</ref> महचकाँ<ref>चन्द्रमा का प्रकाश बिखेरने वाला</ref> - महचकाँ
ये पसीने की रौ कहकशाँ<ref>आकाश गंगा</ref> - कहकशाँ।

इश्क़ था एक दिन दास्ताँ-दास्ताँ
आज क्यों है वही बेज़बाँ-बज़बाँ।

दिल को पाया नहीं मंज़िलों-मंज़िलों
हम पुकार आये हैं कारवाँ-कारवाँ।

इश्क़ भी शादमाँ-शादमाँ इन दिनों
हुस्न भी इन दिनों मेहरबाँ-मेह्‌रबाँ।

है तेरा हुस्ने-दिलकश, सरापा सवाल
है तेरी हर अदा, चीस्ताँ-चीस्ताँ।

दम-बदम शबनमो-शोला की ये लवें
सर से पा तक बदन गुलसिताँ-गुलसिताँ।

बैठना नाज़ से अंजुमन-अंजुमन
देखना नाज़ से, दास्ताँ - दास्ताँ।

महकी-महकी फ़जाँ खु़शबू-ए-ज़ुल्फ़ से
पँखड़ी होंट की, गुलफ़शाँ-गुलफ़शाँ।

जिसके साये में इक ज़िन्दगी कट गयी
उम्रे - ज़ुल्फ़े - रसा जाविदाँ-जाविदाँ।

ले उड़ी है मुझे बू - ए - ज़ुल्फ़े सियह
ये खिली चाँदनी बोसताँ - बोसताँ।

आज संगम सरासर जु - ए इश्क़ है
एक दरिया - ए - ग़म बेकराँ - बेकराँ।

जिस तरफ़ जाइये मतला-ए-नूर-नूर
जिस तरफ़ जाइये महवशाँ-महवशाँ।
 
बू ज़मी से मुझे आ रही है तेरी
तुझको क्यों ढूँढिये आसमाँ-आसमाँ।

सच बता मुझको, क्या यूँ ही कट जायेगी
ज़िन्दगी इश्क़ की रायगाँ-रायगाँ।

रूप की चाँदनी सोज़े-दिल<ref>दिल का दुख</ref> सोज़े-दिल
मौज़े-गंगो-जमन साज़े-जाँ<ref>जीवन राग</ref> साज़े-जाँ।

अहदो-पैमाँ कोई, हुस्न भी क्या करे
इश्क़ भी तो है कुछ बदगुमाँ-बदगुमाँ।

जैसे कौनैन<ref>विश्व</ref> के दिल प हो बोझ सा
इश्क़ से हुस्न है सरगराँ-सरगराँ।
 
क्यों फ़ज़ाओं की आँखों में थे अश्क़ से
वो सिधारे हैं जब शादमाँ-शादमाँ।

लब प आयी न वो बात ही हमनशीं<ref>साथी</ref>
आये क्या-क्या सुख़न दरम्याँ-दरम्याँ।

ढूँढते-ढूँढते ढूँढ लेंगे तुझे
गो निशा है तेरा बेनिशाँ-बेनिशाँ।

मेरे दारुल-अमाँ<ref>शान्ति की जगह</ref>, ऐ हरीमे-निगार<ref>महबूब के घर की चहरदीवारी </ref>
हम फिरें क्या युँही बेअमाँ-बेअमाँ।

यूँ घुलेगा-घुलेगा, तेरे इश्क़ में
रह गया इश्क़, अब उस्तुख़ाँ<ref>हड्डी</ref>-उस्तुखाँ।

हमको सुनना बहरहाल तेरी ख़बर
माजरा-माजरा, दास्ताँ-दास्ताँ।


शब्दार्थ
<references/>