भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजा भोगते हैं प्यार के सपने / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("राजा भोगते हैं प्यार के सपने / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आईने में
मुँह देखता है
घर का चाँद,
पीछे पीछे दुनिया
रात के
कंबल में
कैद पड़ी है।

तड़पती है
एक मछली
विकर्षण से आहत
अपने पानी के
समुद्र में।

सजा
भोगते हैं
प्यार के सपने
राख में दबे
निरुद्धार।

रचनाकाल: ११-०६-१९७२, मद्रास