भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात आ गई / रामकृपाल गुप्ता

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 2 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकृपाल गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात आ गई रात आ गई
गली गली अँधियारा छाया
फैली एक रंग की माया
आसमान पर तारों की बारात आ गई
रात आ गईरात आ गई
खंभो से लटके कुछ अटके
बिजली के लट्टू कुछ भभके
घूम रहे थे भटके-भटके
धोबी के गदहे घर सटके
जोर-जोर से कुत्ते भौंके
देखो कोई बात हो गई
रात आ गई, रात आ गई
सड़क और पगडंडी सूनी
बन्द दुकानें मंडी सूनी
मंदिर की मुरझाई धूनी
गया पुजारी थामे थूनी
उल्लू बोले कहीं
कहीं पर चकवा, चकई
रात आ गई, रात आ गई