भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रात भर बरसी मोहब्बत / अंकिता कुलश्रेष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
   
 
   
 
गर चले जाएं जहां से हम युंही इक दिन
 
गर चले जाएं जहां से हम युंही इक दिन
आपके दिल में रहेंगे जिंदगी के बाद।  
+
आपके दिल में रहेंगे ज़िंदगी के बाद।  
 
</poem>
 
</poem>

18:14, 3 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

चार दिन महबूब से नाराज़गी के बाद
रात भर बरसी मुहब्बत, तिश्नगी के बाद।

सर्द मौसम, सब्ज़ लम्हे, गुनगुना सा इश्क़
हो गईं धड़कन शराबी, दिल्लगी के बाद।

चख़ रहें हैं हम खुशी को स्वाद ले लेकर
खिल गई ज़ीनत हमारी सादगी के बाद।।

आपका आना, कि जैसे नूर का आना
हो गईं रोशन निगाहें, तीरगी के बाद।।

छा रही है ये ख़ुमारी, है सबब किसका
मिल गया साक़ी हमें आवारग़ी के बाद।

भूल बैठे हम खुदी को, है फ़िकर कैसी
मिल गया हमको ख़ुदा जब बंदगी के बाद।
 
गर चले जाएं जहां से हम युंही इक दिन
आपके दिल में रहेंगे ज़िंदगी के बाद।