"रात भी नींद भी, कहानी भी / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़िराक़ गोरखपुरी |संग्रह=गुले-नग़मा / फ़िराक़ ग...) |
|||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
रात भी नींद भी कहानी भी | रात भी नींद भी कहानी भी | ||
हाय, क्या चीज है जवानी भी | हाय, क्या चीज है जवानी भी | ||
+ | |||
एक पैग़ामे-ज़िन्दगानी भी | एक पैग़ामे-ज़िन्दगानी भी | ||
आशिक़ी मर्गे-नागहानी भी। | आशिक़ी मर्गे-नागहानी भी। | ||
पंक्ति 24: | पंक्ति 25: | ||
शादकामों को ये नहीं तौफ़ीक़ | शादकामों को ये नहीं तौफ़ीक़ | ||
− | + | दिले ग़मग़ीं की शादमानी भी। | |
लाख हुस्ने-यक़ीं से बढ़कर है | लाख हुस्ने-यक़ीं से बढ़कर है | ||
उन निगाहों की बदगुमानी भी। | उन निगाहों की बदगुमानी भी। | ||
− | तंगना -ए - दिले - मलूल४ में है | + | तंगना-ए-दिले-मलूल४ में है |
बह्रे-हस्ती की बेकरानी भी। | बह्रे-हस्ती की बेकरानी भी। | ||
पंक्ति 36: | पंक्ति 37: | ||
देख दिल के निगारखाने में | देख दिल के निगारखाने में | ||
− | जख़्में - पिनहाँ५ की है निशानी भी। | + | जख़्में-पिनहाँ५ की है निशानी भी। |
ख़ल्क़ क्या-क्या मुझे नहीं कहती | ख़ल्क़ क्या-क्या मुझे नहीं कहती | ||
पंक्ति 43: | पंक्ति 44: | ||
आये तारीख़े-इश्क़ में सौ बार | आये तारीख़े-इश्क़ में सौ बार | ||
मौत के दौरे-दरम्यानी भी। | मौत के दौरे-दरम्यानी भी। | ||
+ | |||
अभी शेष है ... ... ... | अभी शेष है ... ... ... | ||
</poem> | </poem> |
23:59, 28 अगस्त 2009 का अवतरण
रात भी नींद भी कहानी भी
हाय, क्या चीज है जवानी भी
एक पैग़ामे-ज़िन्दगानी भी
आशिक़ी मर्गे-नागहानी भी।
इस अदा का तेरे जवाब नहीं
मेह्रबानी भी सरगरानी१ भी।
दिल को अपने भी ग़म थे दुनिया में
कुछ बलायें थीं आसमानी भी।
मनसबे - दिल२ ख़ुशी लुटाना है
ग़मे-पिनहाँ३ की पासबानी भी।
दिल को शोलों से करती है सेराब
ज़िन्दगी आग भी है पानी भी।
शादकामों को ये नहीं तौफ़ीक़
दिले ग़मग़ीं की शादमानी भी।
लाख हुस्ने-यक़ीं से बढ़कर है
उन निगाहों की बदगुमानी भी।
तंगना-ए-दिले-मलूल४ में है
बह्रे-हस्ती की बेकरानी भी।
इश्क़े-नाकाम की है परछाईं
शादमानी भी, कामरानी भी।
देख दिल के निगारखाने में
जख़्में-पिनहाँ५ की है निशानी भी।
ख़ल्क़ क्या-क्या मुझे नहीं कहती
कुछ सुनूँ मैं तेरी ज़बानी भी।
आये तारीख़े-इश्क़ में सौ बार
मौत के दौरे-दरम्यानी भी।
अभी शेष है ... ... ...