भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
|रचनाकार=प्रयाग शुक्ल
|संग्रह=यह जो हरा है / प्रयाग शुक्ल
}}{{KKAnthologyVarsha}}{{KKCatKavita}}<poem>
गड़गड़ाते हुए
 
बादल
 
पेड़ तक, घर तक ।
 
हवा को भेजते
 
दर-दर ।
 
इधर, इस ओर
 
बिस्तर तक
 
जगा है--
 
चौंक कर ।
 
यह एक
 
बिजली-कौंध,
 
भीतर तक
 
उतर कर,
 
कहाँ जाने गई ।
 
ऊपर गड़गड़ाहट
 
गड़गड़ाहट
 
और कितनी !
 
तनी
 
साँसें
 
सुन रही हैं वृष्टि
 
अब भरपूर ।
</poem>