भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात / निर्मला गर्ग

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:04, 27 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निर्मला गर्ग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> जिस रात की कोई …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
जिस रात की कोई सुबह नहीं
वह रात है
गुजरात

यह रात फैलाती ही जा रही है
घनी होती जा रहीं उसकी दुरभिसंधियाँ
सच होते जा रहे बारंबार दुहराए झूठ

यह छीन रही हमसे हमारी आवाज़
बदल रही हमारा सारा इतिहास
ज़हर घोलती हवाओं में
अट्टहास करती यह रात
विदेशी पूँजी से बहनापा रखती
जनता की जेबों में कर रही छेद
इस रात के बाज़ू सहस्त्र हैं
इसके हैं चेहरे अनेक ।

                   
रचनाकाल : 2003