भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राधिका और कान्हा / सुधा गुप्ता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{KKGlobal}}
+
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार= सुधा गुप्ता   
+
|रचनाकार=सुधा गुप्ता   
 +
|संग्रह=सात छेद वाली मैं / सुधा गुप्ता 
 
}}
 
}}
 
[[Category: ताँका]]
 
[[Category: ताँका]]

14:19, 22 मई 2012 का अवतरण

अनूठी जोड़ी
राधिका और कान्हा
ब्रज मण्डल
ज्योतित कर रहे
दिवस और यामा

कैसी सलोनी
वह मृग नयनी
किशोरी राधा
मन श्याम को दिया
सर्वस्व गँवा दिया

मिली झलक
लगी नहीं पलक
रूप सलोना
श्याम ने किया टोना
राधिका भूली सोना

राधिका झूलैं
कान्हा पेंग बढ़ावैं
झूला जो उठे
डरैं भोरी किशोरी
सो गुहार मचावैं

लिखा है श्याम
राधा रोम-सेम में
मुरलीधर
मोहन गिरिधर
प्रणय प्राणाधार

बाँस की पोरी
बनी रे मुरलिका
श्याम दीवानी
राधिका रो-रो मरे
चुराए, छिपा धरे

बंशी बजा के
‘राधा-राधा पुकारें
कुंज में कान्हा
वंशी को सौत माने
हुई राधा बावरी

लो, फिर बजी
कन्हैया की बाँसुरी
बहकी राधा
महारास की रात
चाहे, न होवे प्रात

नींद भी तेरी
सपने भी तेरे ही
राधा की आँखें
दरस को तरसें:
‘श्यामघन’ बरसें

कृष्ण कन्हैया
हाथ में लकुटिया
चले वन को
यशोदा पीछे फिरेः
‘लाल, कलेऊ तो ले’

-0-