भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रामलखन / भारतेन्दु मिश्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 2 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भारतेन्दु मिश्र }} {{KKCatNavgeet}} <poem> '''युवा कवि रामलखन के…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

युवा कवि रामलखन के असामयिक निधन पर शोकगीत

तिकड्म की दुनिया मे रहकर
बहुत जी गए रामलखन
बडे बडो के बीच
छुपे रुस्तम निकले तुम रामलखन।

अपनी शर्तो पर जीने का हस्र
यही सब होना था
घरवालो को बीच राह मे
छोड गए तुम रामलखन।

कविता छूटी दुनिया छूटी
सारे सपने छूट गए
सच्चाई का कच्चा साँचा
छोड गये तुम रामलखन।

कल जिसको उँगली पकडाई
वह मासूम हथेली थी
बस उस पर उँगली का छापा
छोड गए तुम रामलखन।