भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रामावतार की मूल कथा / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 10 नवम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatRachana}} <poem> श्री ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KKCatRachana

श्री गुरु चरण पखारिहूँ उर में प्रेम बढ़ाय |
पूज्य गणपति नमन हूँ, शिव शारद पुनि ध्याय ||
श्री सुमेरुदास जी संत को बंदऊँ बारंबार |
समरथ सिद्ध सुहावने ईश्वर के अवतार ||
अक्षर दो कोऊ प्रेम से राम नाम ले जान |
मूल मन्त्र ये ही सुनहु गावें वेद-पुराण ||

कथा रामावतार की वर्णन करूं विचार |
ता सुन के प्राणी सकल होवे भाव से पार ||

नृप खट्वांग के वंश में थे जो दशरथ भूप |
तेजवान धर्मज्ञ अरु सब गुण रूप अनूप ||
अयोध्या पुरी सुहावनी तहँ जन्मे श्रीराम |
दशरथ सुत हो अवतरे परब्रह्म सुख धाम ||

शेषावतार लक्ष्मण जी का उन सहित राम रघुनायक थे,
ऋषि विश्वामित्र के संग वो ही तो यज्ञ सहायक थे |
मारीच सुबाहु को मारा भगवन राम ने बचपन में,
मख की रखवारी करी वहां विकत भयंकर कानन में |
श्री गुरु के साथ जनकपुर में जाकर शिव-धनु खंडन कीना,
क्षण में धनु तोरी वरी सीता परशुराम मद मर्दन कीना |
आज्ञा पितु की प्रभु शीश धरी तनिक न चित्त उदास किया,
श्री राम लखन सीताजी ने दस चार बरष बनवास लिया |
 
पंचवटी में आय प्रभु ने पर्ण कुटी में वास किया |
सुर्पणखां का नाक काट असुरी के मद का नाश किया ||
खरदूषण त्रिसिरा आ पहुंचे सेना असुरों की साथ लिये |
पल में संहार अरि दल को धनुष बाण प्रभु हाथ लिये ||
यह समाचार सुन रावन ने कपटी योगी का वेष किया |
मारीच को मारण गये राम पीछे से छल कर हरी सिया ||
मारग में गीध जटायु ने लंकापती को ललकार दिया |
संग्राम हुआ अतिशय भारी रावन ने गीध परास्त किया ||
सागर पार पुरी लंका हर लाया रावन सीता को |
अशोक वाटिका में रक्खा जग जननी परम पुनीता को ||
माया के मृग को मार शीघ्र राम वापस आये |
कुटिया प्रभु ने सूनी देखी प्रिय सीताजी न वहां पाये ||
नर तन धारण करने से स्वामी ने बिलख विलाप किया |
चले सिया संधान प्रभु मारग में गीध मिलाप किया ||
कहा जटायु ने प्रभु से रावन ने सीता हरण किया |
परम भक्त प्रिय जान उसे रघुवर ने आपनी शरण लिया ||