भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रास्ता है / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
212.192.224.251 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 14:46, 16 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} रास्ता है इसी जंगल में है रा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रास्ता है

इसी जंगल में है रास्ता!

इसी सिरे से शुरु होता हुआ

इसी जगह ठीक

हमारे पाँवों के नीचे

इसी जंगल में है रास्ता!

वहाँ जहाँ से उड़ी है

अभी कोई चिड़िया!

वहाँ जहाँ चीखकर

उछला है एक जानवर!

वहाँ जहाँ गिरी है अररा कर

पेड़ की एक डाल!

इसी जंगल में रास्ता इसी...

टपका है कहीं कोई फल

झरा है कोई फूल कहीं पर अभी-अभी

अभी-अभी हिला है पानी कहीं

रास्ता है!रास्ता है!!रास्ता है!!!

इसी सिरे से शुरु होता हुआ...

इसी जगह ठीक...

हमारे पाँवों के नीच...

इसी जंगल में....