भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रिमझिम रिमझिम घन घिर अइहो / पवन कुमार मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= पवन कुमार मिश्र |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

13:32, 27 अगस्त 2014 का अवतरण

रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।

मद्धिम-मद्धिम जल बरसइहो
मोरी जमुना अघइहें ना ।

कदम के नीचे श्याम खड़े हैं
मुरली अधर लगाए

बंसिया बाज रही बृंदाबन
मधुबन सुध बिसराए

हौले-हौले पवन चलइहो
मोरी जमुना लहरिहें ना ।

रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।

रस बरसइहो बरसाने में
भीजें राधा रानी

गोपी ग्वाल धेनु बन भीजें
भीजें नन्द की रानी

झिर-झिर झिर-झिर बुन्द गिरइहौ
मोरी जमुना नहइहें ना ।

रिमझिम-रिमझिम घन घिर अइहो
मोरी जमुना जुड़इहें ना ।