भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रुस्वाइयाँ गज़ब की हुईं तेरी राह में / शाद अज़ीमाबादी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:23, 2 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शाद अज़ीमाबादी }} <poem> रुस्वाइयाँ ग़ज़ब की हुईं त...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


रुस्वाइयाँ ग़ज़ब की हुईं तेरी राह में।
हद है कि ख़ुद ज़लील हूँ अपनी निगाह में॥

मैं भी कहूँगा देंगे जो आज़ा<ref>इंद्रियां</ref> गवाहियाँ।
या रब! यह सब शरीक थे मेरे गुनाह में॥

थी जुज़वे-नातवाँ<ref>निर्बलता के परमाणु</ref> किसी ज़र्रे में मिल गई।
हस्ती का क्या वजूद तेरी जलवागाह में॥

ऐ ‘शाद’! और कुछ न मिला जब बराये नज़्र<ref>ईश्वर को भेंट करने के लिए</ref>।
शर्मिंदगी को लेके चले बारगाह में<ref>मंदिर में</ref>॥


शब्दार्थ
<references/>