भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रोज मरता है सूरज, फिर भी सवेरा होता है / सांवर दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:39, 27 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>रोज मरता है सूरज, फिर भी सवेरा होता है। जो कोई देखता इस तरह, शायर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोज मरता है सूरज, फिर भी सवेरा होता है।
जो कोई देखता इस तरह, शायर होता है।

आजकल बहुत गमगीन है सूरत जमाने की,
इस पर्त के नीचे खुशी का आलाम होता है!

सुबह-शाम रोटी को तरस रही आंखों में भी,
जब सपने उभरते, वहां ताजमल होता है!

जितना ही अधिक गहराता है रात का आंचल,
दुनिया को भोर के करीब ला रहा होता है!

भूल करेंगे खामोशी को समझ अपनी जीत,
तूफां से पहले सन्नाटा हर तरफ़ होता है!