भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लड़की पतंग लूटना चाहती है / सत्यनारायण सोनी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सत्यनारायण सोनी | |रचनाकार=सत्यनारायण सोनी | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=कवि होने की ज़िद में / सत्यनारायण सोनी |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
01:05, 22 अक्टूबर 2012 के समय का अवतरण
आसमान में
उड़ती पतंगों को
निहार रही
छत पर खड़ी
गुडिय़ा-सी बिटिया ।
दिख गया उसे
आसमान चीरता
एक हवाई जहाज़ ।
बोली-
पापा,
हवाई जहाज़ ला दो ना!
विस्फारित नेत्रों
पढ़ा पिता ने
बेटी का चेहरा
और मुस्कराए ।
बेटी ने गड़ा दीं आँखें
पिता की आँखों में,
ला दो ना पापा,
हम हवाई जहाज़ पर चढ़
पतंग लूटेंगे!