भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लम्हा-ए-गनीमत / साहिर लुधियानवी

Kavita Kosh से
राणा प्रताप सिंह (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 6 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: मुस्करा ऐ ज़मीने-तीरा-ओ-तार सर उठा, ऐ दबी हुई मखलूक देख वो मगरिब्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुस्करा ऐ ज़मीने-तीरा-ओ-तार

सर उठा, ऐ दबी हुई मखलूक


देख वो मगरिब्री उफ़ुक के करीब

आंधियां पेचो-ताब खाने लगीं

और पुराने कमार-खाने मे

कुहना शातिर बहम उलझने लगे


कोई तेरी तरफ़ नहीं निगरां

ये गिराबार सर्द ज़ंज़ीरें

जंग-खुर्द हैं, आहनी ही सही

आज मौका है, टूट सकती है


फ़ुर्सते-यक-नफ़स गनीमत जान

सर उठा ऐ दबी हुई मखलूक