भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वह स्वर न जाने कहाँ गया / पृथ्वी पाल रैणा

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र ‘द्विज’ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:16, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पृथ्वी पाल रैणा }} {{KKCatKavita}} <poem> मेरी आं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी आंखें खोज रहीं
वह मंज़र जाने कहां गया
भाव जम गए एक एक कर
बर्फ बन गया वक्त और
सर्द हवाएँ तन को चीरे
भीतर ही गुमनाम हो गई
क्या होगा अब जीवन का
सांसें मेरी ढूंढ रहीं
वह स्वर न जाने कहां गया