भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विकल्प कोई नहीं जिंदगी अधूरी है / शैलेश ज़ैदी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:46, 27 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेश ज़ैदी |संग्रह=कोयले दहकते हैं / शैलेश ज़ैदी }} [[Category...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विकल्प कोई नहीं जिंदगी अधूरी है।
मिली है जो भी मुझे रोशनी अधूरी है।।

न हो अगर मेरे शेरों में आंसुओं की नमी।
यकीन कर लो मेरी शायरी अधूरी है।

मैं लिख रहा हूँ जिसे मुद्दतों से आपके साथ।
न जाने क्यों वो कहानी अभी अधूरी है।।

नदी न गुज़रे जो टकराके पत्थरों से कभी।
बहाव कहता है उसका, नदी अधूरी है।।

जो दो दिलों को न दे पाये एक सी गर्मी।
किरन वो कैसी भी हो प्यार की, अधूरी है।।

खुशी से हंस भी सकूंगा न मैं कभी यारो।
बगैर उसके मेरी हर खुशी अधूरी है।।