भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पृष्ठ 21

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद 201 से 210 तक

(205)

जेा न भज्यो चहै हरि-सुरतरू।
 
तौ तज बिषय-बिकार, सार भज, अजहूँ जो मैं कहौं सोइ करू।

सम, संतोष, बिचार बिमल अति, सतसंगति, ये चारि दृढ़ करि धरू।

काम-क्रोध अरू लोभ-मोह-मद, राग-द्वेष निसेष करि परिहरू।।

श्रवन कथा, मुख नाम, हृदय हरि सिर प्रनाम, सेवा कर अनुसरू।

नयननि निरखि कृपा-समुद्र हरि अग-जग-रूप भूप सीताबरू।।

इहै भगति, बैराग्य यह, हरि-तोषन यह सुभ ब्रत आचरू।

तुलसिदास सिव-मत मारग यहि चलत सदा सपनेहुँ नाहिंन डरू।।