भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विस्तार / कुमुद बंसल

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:35, 17 जनवरी 2021 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


क्यों हो गए आज
हृदय इतने व्यथित
क्यों हो गया प्रेम आज
इतना संकुचित!

आज क्या गागर में
सागर है डुबोना
है बरसात से क्या आज
क्या एक ही कण भिगोना
करेगा क्या आज
फूल क़ैद सुगंध को
फैलने दो आज
हर ओर गंध को
मत करो सीमित हवाओं को
एक दर के लिए
रोशनी है सूरज की
हर घर के लिए

हर संकुचित
दायरे को तोड़ डालो
हर दीवार
हर कारा को फोड़ डालो

फैलने दो आज
हृदय का विस्तार
समुद्र, सितारे और
अम्बर के पार।