भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो मुझे आसरा तो क्या देगा / अभिषेक कुमार अम्बर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:01, 17 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो मुझे आसरा तो क्या देगा,
चलता देखेगा तो गिरा देगा।

क़र्ज़ तो तेरा वो चुका देगा,
लेकिन अहसान में दबा देगा।

हौसले होंगे जब बुलंद तेरे,
तब समंदर भी रास्ता देगा।

एक दिन तेरे जिस्म की रंगत,
वक़्त ढलता हुआ मिटा देगा।

हाथ पर हाथ रख के बैठा है,
खाने को क्या तुझे ख़ुदा देगा।

लाख गाली फ़क़ीर को दे लो,
इसके बदले भी वो दुआ देगा।

ख़्वाब कुछ कर गुज़रने का तेरा,
गहरी नींदों से भी जगा देगा।

क्या पता था कि जलते घर को मेरे,
मेरा अपना सगा हवा देगा।