भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वो हमको ख़त्म करना चाहते हैं मान के दुश्मन / धर्वेन्द्र सिंह बेदार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्वेन्द्र सिंह बेदार |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:41, 19 अप्रैल 2024 के समय का अवतरण

वो हमको ख़त्म करना चाहते हैं मान के दुश्मन
ख़ुद अपने ही बने हैं अब हमारी जान के दुश्मन

खड़े बंदूक़ें अपनी सरहदों पर तान के दुश्मन
यक़ीनन मारे जाएँँगे ये हिंदुस्तान के दुश्मन

बहाते हैं लहू जो बेगुनाहों का दरिंदें हैं
दरिंदें भेस में इंसान के इंसान के दुश्मन

अगरचे लोभ लालच मोह माया आम अवगुण हैं
मगर ये आम अवगुण बन गए ईमान के दुश्मन

अकेलापन ये तन्हाई ये रंज-ओ-ग़म ये रुसवाई
तुम्हारी देन हैं ज़ालिम दिल-ए-नादान के दुश्मन