भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शहर कमाकर/ शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 26 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> '''शहर कमा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शहर कमाकर
शहर कमाकर जब हम लौटे
भैया अपने गांव
बदली बदली हमें दिखायी
दी बरगद की छांव।
भूले लोय कबड्डी सिर पर
चढ़ा क्रिकेट का भूत
दिन दिन घूम रहे हाथों में
बल्ला थामे पूत
राम लक्ष्मण में प्रधान पद
का हो रहा चुनाव।
भूल गये हुक्के की गुड़गुड़
बढ़ा चिलम का जोर
बलदाऊ पी पी शराब की
बोतल भे कमजोर,
पूरब टोला पश्चिम टोला
में है बड़ा तनाव।
फागुन आया चला गया पर
बजीं न झांझें ढोल।
हलो हाय के आगे फीके
पांय लगूं के बोल
एक दूसरे का हर कोई
काट रहा है पांव।
बदली बदली हमें दिखायी
दी बरगद की छांव।