भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शहर का हाल-चाल पहले सा / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
                  {{KKRachna}}
+
{{KKRachna
                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल
+
|रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
+
}}
                  }}
+
{{KKCatGhazal}}
                  {{KKCatGazal}}
+
<poem>
                  <poem>
+
 
शहर का हाल चाल पहले सा
 
शहर का हाल चाल पहले सा
  
पंक्ति 38: पंक्ति 37:
 
ढूंढता हूँ तो अब नहीं मिलता
 
ढूंढता हूँ तो अब नहीं मिलता
  
मुझ में सर्वत जमाल पहले सा<poem/>
+
मुझ में सर्वत जमाल पहले सा
 +
</poem>

18:12, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

शहर का हाल चाल पहले सा

ताज़ा ताज़ा ये साल पहले सा


मौत है पत्ता पत्ता पहले सी

आदमी डाल डाल पहले सा


सब ने शुभकामनाएँ दीं लेकिन

आज भी आटा दाल पहले सा


इन्कलाब आया और गुजर भी गया

जिंदगी का सवाल पहले सा


रोशनी की बहार है, फिर भी

रोशनी का अकाल पहले सा


अब भी माहौल तो वही है मगर

है लहू में उबाल पहले सा ?


ढूंढता हूँ तो अब नहीं मिलता

मुझ में सर्वत जमाल पहले सा