भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शहर का हाल-चाल पहले सा / सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:59, 5 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal

शहर का हाल चाल पहले सा

ताज़ा ताज़ा ये साल पहले सा


मौत है पत्ता पत्ता पहले सी

आदमी डाल डाल पहले सा


सब ने शुभकामनाएँ दीं लेकिन

आज भी आटा दाल पहले सा


इन्कलाब आया और गुजर भी गया

जिंदगी का सवाल पहले सा


रोशनी की बहार है, फिर भी

रोशनी का अकाल पहले सा


अब भी माहौल तो वही है मगर

है लहू में उबाल पहले सा ?


ढूंढता हूँ तो अब नहीं मिलता

मुझ में सर्वत जमाल पहले सा