भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शिवरात्रि का पर्व / राहुल शिवाय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
शिवरात्रि के पर्व की, महिमा अगम अपार।
+
पर्व महाशिवरात्रि का, अद्भुत, अगम, अपार।
 
गौरी से जब शिव मिले, हुआ जगत विस्तार।।
 
गौरी से जब शिव मिले, हुआ जगत विस्तार।।
  
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
 
विष भी जग कल्याण को, किया हर्ष स्वीकार।।
 
विष भी जग कल्याण को, किया हर्ष स्वीकार।।
  
सत वाणी,मन, कर्म से, करके शिव का ध्यान।
+
सत वाणी, मन, कर्म से, करके शिव का ध्यान।
 
जीवन में पाता मनुज, खुशियों का वरदान।।
 
जीवन में पाता मनुज, खुशियों का वरदान।।
  
पंक्ति 25: पंक्ति 25:
 
शिव दर्शन की चाह में, लम्बी लगी कतार।।
 
शिव दर्शन की चाह में, लम्बी लगी कतार।।
  
हर-हर, बम-बम नाद से, गूँज रहा शिव धाम।
+
हर-हर, बम-बम नाद से, गूँज रहा शिव धाम।
 
सुर में सारे बोलते, शिव-शंकर का नाम।।
 
सुर में सारे बोलते, शिव-शंकर का नाम।।
 
</poem>
 
</poem>

16:57, 23 मार्च 2024 के समय का अवतरण

पर्व महाशिवरात्रि का, अद्भुत, अगम, अपार।
गौरी से जब शिव मिले, हुआ जगत विस्तार।।

गौरी माता मूल है, शिव जग के विस्तार।
शक्ति और शिव ने रचा, यह सारा संसार।।

होता है शिव भक्ति से, विघ्नों का प्रतिकार।
विष भी जग कल्याण को, किया हर्ष स्वीकार।।

सत वाणी, मन, कर्म से, करके शिव का ध्यान।
जीवन में पाता मनुज, खुशियों का वरदान।।

करते हैं सबके हृदय, शिव औ शक्ति निवास।
पाते इनको हैं वही, सत जिनका विश्वास।।

त्रयोदशी का यह दिवस, श्रद्धा का त्योहार।
शिव दर्शन की चाह में, लम्बी लगी कतार।।

हर-हर, बम-बम नाद से, गूँज रहा शिव धाम।
सुर में सारे बोलते, शिव-शंकर का नाम।।