भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुभचिंतक / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरा मित्र स्वस्थ होकर
अस्पताल से घर लौट आया!
मै अफसोस मना रहा हूँ,
यह सोचते हुए
कि मैं उसकी मिजाजपुसी को
पहुँच पाता
उसके बाद वह स्वस्थ होकर
घर लौटता
तो कितना अच्छा होता!