भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सज़ा / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> तमाशा बनने की तैया…)
 
 
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
 
रचनाकाल : 29.06.1996, विदिशा
 
रचनाकाल : 29.06.1996, विदिशा
  
'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
+
'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि [[कुँअर रवीन्द्र]] के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
 
</poem>
 
</poem>

02:48, 18 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

तमाशा बनने की तैयारी ख़त्म हुई
तमाशा बन गया है अब एक पूरा का पूरा आदमी |

नाराज़ लोग ख़ुश हुए सारे के सारे
दीदा-फाड़ अंदाज़ में देखते हुए उसकी ओर
लगाते हुए कहकहा
पीटते हुए ताली
अपनी-अपनी थाली बजाने लगे है अब |

तमाशा बना आदमी
बदलता है तमाशबीनों को तमाशे में
इसी तरह
बना कर दीदा-फाड़
लगवा कर कहकहा
पिटवा कर ताली
बजवा कर सबसे अपनी-अपनी थाली |

आदमी को तमाशे की शक्ल में देखने की
एक जायज और बेहतर सज़ा है यह |
 

रचनाकाल : 29.06.1996, विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।