भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सदस्य:अजेय

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:18, 19 जून 2012 का अवतरण (''''अपने बारे में क्या बताऊं?''' कविताएं लिखता हूं .हिमाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपने बारे में क्या बताऊं? कविताएं लिखता हूं .हिमालय में रहता हूँ.

1984 से कविताएं लिखनी शुरू की थीं.

अज्ञेय और मुक्तिबोध की कविता ने बहुत गहराई से प्रभावित किया.

1995 में केलंग ( मेरे स्कूलिंग की जगह ) में राज्य सरकार के उद्योग विभाग में नौकरी कर रहा हूँ,

ज्ञानोदय, कथन ,अकार ,सर्वनाम, अन्यथा, उद्भावना, कृति ओर, आकण्ठ, अनभै साँचा, जनसत्ता,प्रभात खबर, सनद, युद्ध रत आम आदमी, आदि में छ्पता रहा हूँ.

कुछ समय कविता की वेब पत्रिका कृत्या से भी जुड़ा रहा.

लाहुल स्पिति की पहली विशुद्ध साहित्यिक हिन्दी पत्रिका असिक्नी के संपादन में सहयोग करता हूँ.