भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सनम गर करोगे मुहब्बत ज़रा सी / रचना उनियाल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:54, 30 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना उनियाल |अनुवादक= |संग्रह=क़द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सनम गर करोगे मुहब्बत ज़रा सी,
मिलेगी अदा की नज़ाकत ज़रा सी।।
 
कभी रूठते हम कभी पास आते,
रहे आशिक़ी में ये आदत ज़रा सी।
 
तू देना दुआयें ओ दुनिया के मलिक,
रहे इस ज़मीं पर इनायत ज़रा सी।
 
नहीं ये तमन्ना मिले शानो शौक़त,
ख़ुदा दिल रहे बस इबादत ज़रा सी।
 
कभी भूल कर हम करें ग़फ़लतें तो,
रहे इल्म हमको नदामत ज़रा सी।
 
कहीं राह पर गर मिलें जुल्म साये,
तभी देना उनको नसीहत ज़रा सी।
 
सभी शेर ‘रचना’ कहे दिल ग़ज़ल के,
रखें याद जैसे अमानत ज़रा सी।