भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सपने का झुनझुना / अनूप अशेष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप अशेष }} <poem> किसके लिए दहकती सुबहें गली हुई ब...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
|रचनाकार=अनूप अशेष   
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
किसके लिए दहकती सुबहें
 
किसके लिए दहकती सुबहें
पंक्ति 27: पंक्ति 28:
 
लेकर आती
 
लेकर आती
 
दिन की बाँझिन
 
दिन की बाँझिन
 +
</poem>

21:52, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

किसके लिए दहकती सुबहें
गली हुई
बूढ़ी महराजिन

बड़े द्वार की ड्योढ़ी जैसे
बूढ़े बच्चे काम-धाम में,
खाली पिंजड़े में
डैने हैं
क्या रखा मुर्दा-मुकाम में

चिड़िया नई डाल पर बैठे
छोड़ा घोंसला
जैसे हो घिन

एक कटोरे में दुपहर की
जैसे पूरी उमर भरी हो,
काँपे पाँव
झुर्रियाँ पहने
माई की हर चीख मरी हो

सपने का झुनझुना रात में
लेकर आती
दिन की बाँझिन