भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबूत / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 23 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उम्र भर ज़िन्दगी को
फटकती, पछोरती रही
अरमान हवा में उड़ते रहे
कभी दूब की नोक पर
ओस से जा लिपटते

कभी फूलों के पराग पर
तितलियों संग नाचते
कभी बहती नदिया पर
चलती कश्ती की
पतवार बन थरथराते
 
कभी पहाड़ों से उतरते
झरनों संग दौड़ जाते

पर यह हो न सका

अब आपाधापी से थकी
अपने ही सन्नाटों में कैद हूँ
बकाया ज़िन्दगी अलगनी पर
धूप में सूख रही है