भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सब-कुछ ठीक-ठाक नहीं है / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=जो देख रहा हूँ / सुदर्शन ...)
 
पंक्ति 42: पंक्ति 42:
 
इसलिए फिलहाल
 
इसलिए फिलहाल
 
सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।
 
सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।
 
 
</poem>
 
</poem>

02:47, 18 फ़रवरी 2009 का अवतरण

लगता है कुछ चटक रहा है मेरे भीतर
                     धीरे-धीरे
कोई घातक रोग छिपा बैठा है
                     पल रहा है
कुछ घुमड़ रहा है
               चैन से बैठने नहीं देता
               सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।

लगता है चौराहों पर बतियाते लोग
                पकड़ लिए जाएंगे
                लगेगी माल रोड पर पाबंदी
                पीटे जाएंगे बेगुनाह
छीन ली जाएगी बात कहने की आजादी
छीने जाएंगे मौलिक अधिकार
टेप किए जाएंगे सभी फोन
चारों ओर लगेंगे कैमरे
कुछ भी नहीं होगा गुप्त, अपना नहीं होगा
मौज मस्ती के लिये सरकारें
लगाएंगी भारी टैक्स
नीलाम की जाएगी जनता।

क्या अब आएगी क्रांति
हिलेंगे सिंहासनों को पकड़ बैठे
              निष्क्रिय लोग
क्या कुछ बदलेगा!
अभी तो फिलहाल
सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।

बच्चे जिस से खेल रहे हैं
वह गेंद नहीं है
बूढ़े जो लाठी लिये चले हैं
उसके भीतर गुप्ती है
युवाओं के हाथ खाली हैं
इसलिए फिलहाल
सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।