भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सब अंधियारा मिट जाएगा / वैभव भारतीय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 25 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वैभव भारतीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब अंधियारा मिट जाएगा
अंधियारे में देखो घुसकर
तुम ब्रह्मांड विजेता होगे
हारो सबकुछ किसी चीज़ पर।

ये दुनिया का दायाँ बायाँ
हर पल ही रंग बदलता है
उजियाले सूरज का गोला
कालिख इक रोज़ उगलता है।

सब नज़रों का ही खेल रहा
गोरा-काला इक सोच रही
पत्थर होता सुरख़ाब यहाँ
दिग्गज बन जाते रेत यहीं।